हम सभी निष्ठां पूर्वक काम करें तो भ्रस्टाचार मुक्त भारत संभव सुधीर कुमार झा

अंडाल(अमन राय) : डीएसटीपीएस में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह में "भ्रष्टाचार को ना कहें, राष्ट्र के लिए प्रतिबद्ध रहें "पर संगोष्ठी एवं पुरष्कार वितरण केन्द्रीय सतर्कता आयोग,भारत सरकार,नई दिल्ली के निर्देशानुसार सारा भारत सतर्कता जागरूकता अभियान का पालन कर रहा है,डीवीसी की डीएसटीपीएस परियोजना में भी सतर्कता संबंधी जागरूकता लाने हेतु 30 अक्टूबर से ०६ नवम्बर 2023 के बीच कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष केन्द्रीय सतर्कता आयोग ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह का मुख्य थीम रखा है भ्र"भ्रष्टाचार को ना कहें, राष्ट्र के लिए प्रतिबद्ध रहें "और इसी विषय के समापन समारोह पर संगोष्ठी सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन डीवीसी डीएसटीपीएस सभागार में किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए परियोजना प्रधान श्री सुधीर कुमार झा ने भ्रष्टाचार से निपटने और बचने के तरीके विषय पर एक भाषण दिया।कार्यक्रम में अध्यात्म के प्रति लोगो को जोड़ने और सुविचार संग लोगो को प्रेरित करने के लिए प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी संगठन,अंडाल केंद्र के सहयोग से"भ्रष्टाचार को ना कहें, राष्ट्र के लिए प्रतिबद्ध" विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया, इसमें ब्रह्मकुमारी आश्रम से आये दीदी और भाई ने आध्यात्मिक शांति और मन की शांति के साथ कर्तव्य निष्ठां और ईमानदारी के सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी दी और कैसे हम ईमानदारी से भय मुक्त होकर काम कर सकते है और एक शशक्त समाज के साथ सुख और शांति युक्त परिवार की कल्पना कर सकते हैं इसके बारे में सभी उपस्थित श्रोता को बताया। अध्यात्म के प्रति जोर देते हुए खुद को दुसरो के प्रति समर्पित करने की भावना से हम लालच और मोह से दूर होकर भ्रश्टाचार से मुक्ति पायी जा सकती है इस पर बल देते हुए लोगो को मुक्ति का मार्ग दिखाया। कार्यक्रम की शुरुआत में डीएसटीपीएस के परियोजना प्रधान श्री सुधीर झा वरिष्ठ प्रबंधक ( ओ एंड एम्) सुधीर कुमार व्यास , एवं वरिष्ठ प्रबंधक ( ऍफ़ जी डी ) श्री सुखदेव खान , उपमहाप्रबंधक ( माँ सा) श्री अरिजीत मजूमदार , सतर्कता अधिकारी तारक कोनार एवं श्री विवेक सिन्हा सभागार में उपस्थित सेकड़ो की संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारीगण की उपस्थिति में ब्रह्मकुमारी आश्रम से आए भाई और दीदी को प्लांट सैपलिंग और फ्रूट बास्केट देकर सम्मानित किया गया | एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में डीवीसी, डीएसटीपीएस के कर्मचारियों के बीच प्रश्नोत्तरी और नारा लेखन जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए ग्रामसभा जैसे कई आउटरीच कार्यक्रम,मोबाइल वैन अभियान का आयोजन किया गया। ओंडल हाई स्कूल और दुर्गापुर डीएवी मॉडल स्कूल के छात्रों के बीच पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, क्विज़ प्रतियोगिता जैसे कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया | कार्यक्रम का संचालन सतर्कता अधिकारी श्री तारक कोनार एवं हिंदी अधिकारी इस्माईल मियां द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री विवेक सिन्हा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शमीम अहमद मैनेजर सीएसआर का योगदान रहा |
Click Here to Visit
What's Your Reaction?